#ToifaPhotos: शाहरूख - सलमान और करीना ने स्टेज पर लगा दी आग
टोइफा 2016 दुबई में आयोजित हुआ और बॉलीवुड सितारों ने इस शाम को रंगीन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बेबो यानि कि करीना कपूर ने लाल गाउन में बिल्कुल क्लासी अंदाज़ में रेड कार्पेट पर कदम रखा था।
लेकिन ज़रा रुकिए जनाब क्योंकि इस रात की सबसे हसीन परी ने तो वाकई टोइफा में चार चांद लगा दिए थे। बात हो रही है टोइफा की होस्ट परिणीति चोपड़ा की जो अपने नए अंदाज़ में स्टेज पर थीं।
परिणीति चोपड़ा टोइफा को होस्ट कर रही हैं और रेड कार्पेट पर वो गहरे नीले जलपरी गाउन में नज़र आईं और वाकई वो किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं। परिणीति ने अपनी अदाओं से उन सबके मुंह पर ताला लगा दिया जो कुछ दिन पहले तक उनकी आलोचना कर रहे थे।
वहीं शाहरूख, सलमान और करीना की परफॉर्मेंस ने टोइफा को हिट इवेंट बना दिया। देखिए टोइफा 2016 की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











