तुम मिले और 2012 की टक्कर
हॉलीवुड निर्देशक रोनाल्ड एमेरिक द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म 2012 आज पूरी दुनिया में रिलीज हो रही है। यह फिल्म हिंदी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिलीज हो रही है। इस मूवी का इंतजार लोग काफी दिन से कर रह हैं।
इसे एक इत्तेफाक ही कहेंगे कि बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार एक ही दिन दो ऐसी मूवी रिलीज हो रही हैं जिनका विषय प्राकृतिक आपदा है। फिल्म 2012 की कहानी पृथ्वी के अंत और धरती के साहसी योद्धाओं की कहानी है। फिल्म की पटकथा हेराल्ड क्लोसर और रोनाल्ड दोनों ने मिल कर लिखी है। फिल्म 13 नवंबर यानी आज के ही दिन रिलीज हो रही है।
आज के ही दिन रिलीज हो रही है महेश भट्ट कैंप की तुम मिले। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल ने किया है। इस से पहले वह जन्नत मूवी बना चुके हैं। यह मूवी मुंबई में वर्ष 2005 में आयी बाढ़ पर आधारित है।
दोनों मूवी आज रिलीज हो रही हैं। हालाँकि दोनो का विषय अलग-अलग है पर एक ही दिन रिलीज होने की वजह से दोनों का मुकाबला एक दूसरे से है। साथ ही दोनों फिल्में की कहानी नैचुरल डिसास्टर पर केंद्रित है।


Click it and Unblock the Notifications











