विवादों और इंतजार के बीच आज पर्दे पर 'दबंग 2'
आखिरकार तमाम विवादों और इंतजार के बीच आज वो दिन आ गया जिस दिन का सिने प्रेमी इंतजार कर रहे थे। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान की फिल्म दबंग 2 की । जो कि आज सिल्वर स्क्रीन पर पहुंच रही है। शो की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से जारी है। फिल्म को देखने के लिए बेताब लोगों को फिल्म के गाने और अश्लील शब्दों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। सलमान खान के दीवानों ने को पहले से ही फिल्म को हिट करा दिया है।
सलमान के चहेते फैजाबाद के रविकुमार ने फेसबुक पर लिखा है कि सलमान खान को पता है कि पब्लिक को क्या चाहिए और बॉलीवुड में सभी तो चोरी करते हैं इसलिए फालतू में लोग बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं, दबंग 2 तो हिट है, चाहे तो कल देख लीजियेगा जब फिल्म पर्दे पर पहुंचेंगी। सलमान इज रियल हीरो उसकी फिल्म ना चले ऐसा भला हो सकता है क्या?
मालूम हो कि सलमान की दबंग 2 के सीटी गाने पर विवाद हो गया है। फिल्म के सीटी गाने पर चोरी का इल्जाम लगा है। मशहूर संगीतकार शंकर-जयकिशन ने सालों पहले तीसरी कसम के हिट सांग ..चलत मुसाफिर...गाने को कंपोज किया था जिसे लोग आज भी गुनगुनाते हैं। संगीतकार शैलेंद्र की पोती प्रियंका ने आरोप लगाया है कि साजिद-वाजिद ने सीटी सांग में शंकर-जयकिशन की धुन को शामिल किया है वो भी बिना किसी परमिशन के जिसपर साजिद -वाजिद ने कहा कि उन्होंने धुन एक लोकगीत से ली है औऱ लोकगीत पर कॉपी राइट नहीं होता।
यही नहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फिल्म दबंग-2 के एक गाने से कुछ अश्लील शब्दों को हटाने की मांग को लेकर याचिका दायर की। कोर्ट ने शिकायत पर अमल करते हुए सेंसर बोर्ड को इसकी जांच पड़ताल करने और तीन हफ्ते के अंदर कोई फैसला करने को कहा है।
लेकिन सलमान के फैंस पर इन बातों का कोई असर नहीं पड़ रहा है, वो तो कल का यानी शुक्रवार का इंतजार कर रहा है। फिल्म में सलमान-सोनाक्षी की जोड़ी है। फिल्म के निर्देशक अरबाज खान है। संगीत साजिद-वाजिद का है। फिल्म की कोरियोग्राफर फराह खान है तो वहीं करीना कपूर फेविकोल सांग के साथ आयटम नंबर में हैं।

Click it and Unblock the Notifications
