'सुअर से लड़ोगे तो खुद गंदे होगे'- सोनम कपूर ने इस ट्वीट के साथ किसपर साधा निशाना?
अभिनेत्री सोनम कपूर को लेकर मशहूर है कि वो किसी भी मामले में काफी कम बोलती हैं और अक्सर अपनी दुनिया में व्यस्त रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन इस समय एक ट्वीट सामने आया है जिसको पढ़कर लोग चौंक गए हैं क्योंकि किसी को समझ नहीं आ रहा है कि सोनम कपूर ने आखिर वो लाइन किसके लिए लिखी है। दरअसल सोनम कपूर ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया था कि..
'मैंने बहुत पहले सीखा था, किसी सुअर से नहीं लड़ना चाहिए, तुम गंदे हो जाओगे लेकिन सुअर को ये पसंद है- George Bernard Shaw' ये ट्वीट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि सोनम ने इस ट्वीट को प्राइवेसी के साथ ट्वीट किया था ताकि कोई भी इस पर कमेंट ना कर सके लेकिन लोग कहा मानने वाले हैं। इस ट्वीट को लोग एक एक्ट्रेस के साथ जोड़कर देख रहे हैं जो कि काफी समय से नेपोटिज्म को लेकर स्टारकिड्स पर हमला बोल रही हैं और चर्चा में हैं।
विद्युत जामवाल करेंगे तगड़ा धमाका- हो गया खुदा हाफिज चैप्टर 2 का ऐलान


Click it and Unblock the Notifications