तारक मेहता बनकर Shailesh Lodha को हुआ पछतावा? ओटीटी पर काम करने की जताई इच्छा

Shailesh Lodha Wants To Work On Ott: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल कई सालों से टीवी पर लोगों का मनोरंजन करता हुआ नजर आता है और इसके सितारों से लेकर इसकी कहानी को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। मालूम हो कि कई सालों तक शैलेश लोढ़ा ने शो में तारक मेहता का किरदार निभाया और वह काफी मशहूर भी हो गए।
लेकिन इस समय तारक मेहता का शो छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा को टीवी शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी में देखा जा रहा है। लेकिन अब एक्टर टीवी इंडस्ट्री में कई सालों तक काम करने के बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रख करना चाहते हैं और इसको लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अच्छे तरीके से बात भी की है।
एक इंटरव्यू में शैलेश लोढ़ा ने बात करते हुए कहा कि "ओटीटी के लिए कई सारे शानदार लेखक भी है। साथ ही यहां के कई सारे एक्टर्स के साथ में काम करने के दरवाजे भी खुल रखे हैं। मैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करना चाह रहा हूं और मुझे कोई भी रोल ऐसा मिल जाता है जो मेरे काम को जस्टिफाई करता है तो मैं उसको छोडूंगा नहीं।"
शैलेश लोढ़ा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने 15 सालों तक टीवी पर काम किया। मैंने अपनी प्रोफाइल को भी बहुत को रखा और पार्टी या इवेंट में भी नहीं गया। मैं हमेशा से ऐसा ही हूं और इसी के चलते मैंने बहुत कुछ खो दिया है। मुझे अब इस बात का कोई भी पछतावा नहीं है। जो मेरे पास में आना होगा वह जाकर रहेगा।"
अभिनेता ने इस पर आगे बात करते हुए यह भी बताया कि "कुछ लोग इस कारण से भी मुझे एरोगेंट कहते हैं। लेकिन यह बिल्कुल भी सच नहीं है और जो लोग मुझे जानते हैं उनको बहुत अच्छे से पता है कि किसी भी प्रोजेक्ट को मना कर देना एरोगेंट नेचर नहीं होता है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का शो छोड़ा था तो उन्होंने मेकर्स पर काफी सारे आरोप भी लगाए थे। यहां तक कि मेकर्स ने भी शैलेश लोढ़ा पर कई आरोप लगा दिए थे और बाद में यह बात काफी सुर्खियों में भी बनी रही थी। हालांकि अब शो में शैलेश लोढ़ा को सचिन श्रॉफ ने रिप्लेस कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











