कोठे पर पहुंचा टीवी शो का ये स्टार, बोला- एक घंटे का कितना लोगी? मच गया बवाल

TMKOC Actor Nitish Bhaluni: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो अभी के वक्त में काफी मशहूर हो चुका है और आपको बता दें कि इस शो से कई सारे सितारों ने एक अपनी अलग पहचान बना ली है। इस शो में एक टप्पू का भी कैरेक्टर है जो काफी फेमस हुआ। सबसे पहले तो यह रोल भव्य गांधी ने निभाया और बाद में राज अंदकत ने जारी रखा।
लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अब टप्पू का किरदार नीतीश भलुनी निभा रहे हैं। नीतीश को टप्पू के किरदार में देख कर पहले तो फंस बिल्कुल भी खुश नहीं थे लेकिन बाद में धीरे-धीरे एक्टर ने अपनी एक खास पहचान बना ली। लेकिन अब इसी बीच नीतीश को वेब सीरीज चिड़िया उड़ में देखा गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वेब सीरीज को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज किया गया है। 15 जनवरी को फिल्म को रिलीज किया गया और फिल्म में जैकी श्रॉफ भी है। नीतीश को फिल्म में कपिल के रोल में देखा गया है और इसमें वह काफी बोल्ड किरदार में नजर आए हैं। अब लगातार एक्टर के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वायरल हो रहे हैं क्लिप में सीरीज के एक सीन के दौरान नीतीश का किरदार कपिल एक कोठी पर जाता है। जहां पर एक महिला उनसे सवाल करती है कि क्या बेटा स्कूल से भटक कर यहां पर आ गया है? तो नीतीश इस पर जवाब देते हैं कि एक घंटे का कितना लोगी? बाद में कपिल उसको पैसे देता है और एक लड़की पसंद कर लेता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीतीश ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को 2023 में ज्वाइन किया था और इस वेब सीरीज की शूटिंग को उन्होंने शो को ज्वाइन करने से पहले ही पूरा किया या बाद में इस बात की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अभी के वक्त में नीतीश को टप्पू के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications