पति निखिल जैन के साथ हनीमून पर हैं नुसरत जहां, शेयर की तस्वीरें
तृणमूल कांग्रेस की एमपी नुसरत जहां जब से लोकसभा चुनाव जीती हैं, तब से सुर्खियों में ही हैं। नुसरत एक बंगाली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस साल का लोकसभा चुनाव जीतकर सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद नुसरत ने रातों रात अपने बिज़नेसमैन बॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी कर ली। अब उनकी हनीमून की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
इस तस्वीर में नुसरत अकेले ही सूरज का मज़ा लेती दिखाई दे रही हैं। उनके हाथों में शादी का चूड़ा। इस चूड़े पर नुसरत के नाम के अक्षय NS गढ़े हुए हैं। शादी के बाद संसद भवन में नुसरत का चूड़ा लुक काफी फेमस रहा था।

गौरतलब है कि अपने इस लुक के लिए नुसरत को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं। नुसरत जहां, एक बंगाली मुस्लिम हैं। वहीं शादी के बाद वो पूरे हिंदु रिवाज़ों में ढली हुईं, सिंदूर लगातीं, चूड़ा पहनती नज़र आई। इस बात के लिए उनकी जमकर आलोचना हुई। हालांकि नुसरत को इन बातों का ज़्यादा असर नहीं पड़ा। वो निखिल के साथ छुट्टियां मना रही हैं।
गौरतलब है कि नुसरत जहां, लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से सुर्खियों में हैं। ये बंगाली अदाकारा, संसद के पहले दिन, पारंपरिक परिधान ना पहनने के लिए काफी ट्रोल की गई थीं। इसके बाद बंगाली में शपथ लेकर उन्होंने वापस सबका दिल जीत लिया।


Click it and Unblock the Notifications
