मां बनीं नुसरत जहां, बेटे को अपना ना मानने के बावजूद पति निखिल जैन ने दी मुबारकबाद, अस्पताल में साथ बॉयफ्रेंड
टीएसमी सांसद नुसरत जहां, पिछले कुछ महीनों से अपनी शादी, अफेयर और प्रेगनेंसी को लेकर विवादों में थीं। अब इन विवादों के बीच नुसरत जहां ने गुरूवार को एक बच्चे को जन्म दिया। नुसरत जहां की डिलीवरी सी - सेक्शन से की गई। खबरों की मानें तो नुसरत जहां को अस्पताल ले जाने वाले थे उनके तथाकथित बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता।
नुसरत जहां के मां बनने पर लाख विवादों के बावजूद उनके पति निखिल जैन ने नुसरत जहां को बधाई दी। निखिल जैन ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि नुसरत और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हों।
Recommended Video

निखिल जैन ने आगे कहा कि हमारे बीच काफी मतभेद हैं लेकिन मैं उनके बच्चे के बारे में खराब नहीं सोच सकता हूं। उम्मीद करता हूं कि उसका भविष्य काफी उज्जवल हो। लेकिन मैं हमारे निजी मामले पर बात नहीं कर सकता क्योंकि ये फिलहाल कोर्ट में लंबित है।
नुसरत जहां के तथाकथित बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता ने उनके बच्चे की खबर को कंफर्म करते हुए कहा कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि नुसरत जहां हाल ही में अपनी शादी और बच्चे को लेकर काफी विवादों में आईं।

नवंबर से पति से अलग
नुसरत जहां के पति निखिल जैन ने हाल ही में साफ किया था कि उनकी पत्नी, नवंबर से ही उनके साथ नहीं रह रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि नुसरत प्रेगनेंट भले ही हैं लेकिन ये बच्चा उनका नहीं है। निखिल के इस खुलासे के बाद लोग नुसरत से जवाब की उम्मीद कर रहे थे लेकिन नुसरत ने चुप्पी साध ली।

ना शादी - ना तलाक
नुसरत जहां ने इससे पहले साफ किया था कि उनकी और निखिल जैन की शादी तुर्की में वहां के नियमों के अनुसार हुई थी इसलिए ये शादी भारत में मान्य नहीं है। नुसरत का कहना था कि वो और निखिल जैन, भारत के मुताबिक शादीशुदा ही नहीं थे। वो बस लिव इन रिलेशनशिप में थे।

नुसरत के बारे में खुलासे
नुसरत जहां के बारे में खुलासा करते हुए निखिल जैन ने कहा कि तुर्की से लौट कर आने के बाद वो लगातार बार बार नुसरत को उनकी शादी रजिस्टर करवाने के लिए कहा लेकिन नुसरत ने उनकी शादी रजिस्टर करवाने से मना कर दिया।

दी थी शादी की धमाकेदार पार्टी
हालांकि, तुर्की में नुसरत जहां ने निखिल जैन के साथ हिंदू रीती रिवाजों के साथ शादी की थी। इतना ही नहीं, भारत लौटकर उन्होंने अपने दोस्तों को एक ज़बरदस्त पार्टी दी थी जिसमें TMC प्रमुख ममता बनर्जी भी शामिल थीं। इस शादी के बाद नुसरत जहां, अपना एक्टिंग करियर छोड़ राजनीति में उतर आई थीं।

शपथ ग्रहण समारोह की आलोचना
संसद में नुसरत जहां शपथ ग्रहण समारोह में मांग में सिंदूर भरकर, हाथ में लाल चूड़ा पहने और भरी हुई मेहंदी वाले हाथ के साथ पहुंची। उनके इस लुक की काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन नुसरत को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा था। उन्होंने इसी लुक में अपनी शपथ ग्रहण की थी।

यश दासगुप्ता के साथ अफेयर
पति निखिल जैन ने जब ये साफ किया कि नुसरत जहां प्रेगनेंट ज़रूर हैं लेकिन ये बच्चा उनका नहीं है, इसके बाद नुसरत जहां और उनके को एक्टर यश दासगुप्ता के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। माना गया था कि नुसरत, यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं। नुसरत और यश, बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











