बीबीसी टेक वन
आमिर खान की अगर माने तो उनके भांजे और अभिनेता इमरान खान बड़े ही कंजूस हैं. क्यूंकि इमरान खान जब अपनी प्रेमिका अवंतिका मलिक के साथ शादी कर घर लौटे तो अपनी बहनों को नेक देने में बड़ा कतरा रहे थे वो.
इमरान और उनके मामू आमिर खान की सारी नोक झोक और हसी मज़ाक आप सुन सकते हैं बीबीसी टेक वन के इस अंक में. साथ ही शो में हैं धर्मेन्द्र और उनके दोनों बेटे सनी और बौबी देओल. इस हफ्ते ये तीनो कलाकार एक साथ आ रहे सिर्फ आपका मनोरंजन करने अपनी फिल्म यमला पगला दीवाना के साथ. फिल्म का निर्देशन किया है समीर कार्निक ने.
फिल्म के बारे में बीबीसी टेक वन फिल्म समीक्षक नम्रता जोशी कहती हैं कि तीनों देओल का साथ आना जनता को फिल्म की और आकर्षित कर सकता है. यमला पगला दीवान के साथ इस हफ्ते रिलीज़ हो रही हैं टर्निंग 30 भी.
टर्निंग ३० में मुख्य भूमिका में हैं गुल पनाग. फिल्म में गुल नैना का किरदार निभा रही हैं.
गुल कहती हैं नैना एक ऐसी लड़की है जो अपने फैसले खुद करती हैं. वो निडर है और उसकी आँखों में ढेर सारे सपने हैं.


Click it and Unblock the Notifications











