बीबीसी टेक वन

By Bbc
बीबीसी टेक वन

10 जनवरी को इमरान और अवंतिका ने शादी की

आमिर खान की अगर माने तो उनके भांजे और अभिनेता इमरान खान बड़े ही कंजूस हैं. क्यूंकि इमरान खान जब अपनी प्रेमिका अवंतिका मलिक के साथ शादी कर घर लौटे तो अपनी बहनों को नेक देने में बड़ा कतरा रहे थे वो.

लेकिन आमिर के समझाने के बाद इमरान ने अपनी हर बहन को एक एक लाख नेक दे डाला. इमरान खान और अवंतिका मालिक ने 10 जनवरी की सुबह शादी की.

इमरान कहते हैं वो फिलहाल अपने हनीमून पर नहीं जा पाएंगे क्यूंकि उनकी फिल्मों की शूटिंग चल रही है. साथ ही वो ये भी कहते हैं कि अभी भी उन्हें यकीन नहीं हो रहा की उनकी शादी हो गयी है.

अपनी फिल्म यमला पगला दीवाना के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता देओल परिवार.

इमरान और उनके मामू आमिर खान की सारी नोक झोक और हसी मज़ाक आप सुन सकते हैं बीबीसी टेक वन के इस अंक में. साथ ही शो में हैं धर्मेन्द्र और उनके दोनों बेटे सनी और बौबी देओल. इस हफ्ते ये तीनो कलाकार एक साथ आ रहे सिर्फ आपका मनोरंजन करने अपनी फिल्म यमला पगला दीवाना के साथ. फिल्म का निर्देशन किया है समीर कार्निक ने.

धर्मेन्द्र कहते हैं कि 'अपने' को देख कर दर्शकों की आँखें नम हो गयी थी, इसीलिए उन्होंने सोचा की इस बार जब भी तीनों देओल साथ आएंगे तो जनता को खूब हसाँयेंगे .

सनी देओल कहते हैं फिल्म में वो एक अन आर आइ बने हैं, जो भारत अपने पिता और भाई की खोज में आता है. वहीं बोबी देओल कहते हैं कि सबसे बेहतर कॉमेडियन उनके पिता धर्मेन्द्र हैं.

फिल्म के बारे में बीबीसी टेक वन फिल्म समीक्षक नम्रता जोशी कहती हैं कि तीनों देओल का साथ आना जनता को फिल्म की और आकर्षित कर सकता है. यमला पगला दीवान के साथ इस हफ्ते रिलीज़ हो रही हैं टर्निंग 30 भी.

टर्निंग 30 में मुख्य भूमिका में हैं गुल

टर्निंग 30 में मुख्य भूमिका में हैं गुल पनाग. फिल्म में गुल नैना का किरदार निभा रही हैं.

गुल कहती हैं नैना एक ऐसी लड़की है जो अपने फैसले खुद करती हैं. वो निडर है और उसकी आँखों में ढेर सारे सपने हैं.

फिल्म का निर्देशन किया है अलंकृता श्रीवास्तव ने. अलंकृता कहती हैं कि फिल्म में उनके खुद के जीवन की झलक भी देखने को मिलेगी. साथ ही वो ये भी कहती हैं कि आज की युवा पीढ़ी फिल्म से खुद को जोड़ पायेगी.

फिल्म के निर्माता हैं चर्चित फ़िल्मकार प्रकाश झा.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X