बीबीसी टेक वन
बीबीसी टेक वन के इस अंक में सुनिए दीप्ति कार्की के साथ फ़िल्मी दुनिया की हलचल.
इस हफ्ते दिवाली के मौके पर दो बड़ी फ़िल्में दर्शकों के बीच आ रही हैं. पहली है गोलमाल 3.
इस हफ्ते की दूसरी फ़िल्म है एक्शन रिप्ले. इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय. फ़िल्म का निर्देशन किया है विपुल शाह ने.
बीबीसी टेक वन में इस हफ्ते आप सुन सकते हैं फ़िल्ममेकर करण जोहर को. 7 नवम्बर से करण का टीवी शो ‘कॉफ़ी विद करण’ का तीसरा सीसन शुरू हो रहा है.
वैसे इस बार कार्यक्रम में हैं शाहरुख़ खान और ऐश्वर्या राय भी. इन दोनों ही कलाकारों ने इस हफ्ते अपने जन्मदिन मनाये.
जहां एक और शाहरुख़ को वो सब करना अच्छा लगता है जो एक आम आदमी करता है, तो वहीं ऐश्वर्य कहती हैं कि परिवार और काम के बीच संतुलन बनाना बेहद ज़रूरी है.


Click it and Unblock the Notifications