बीबीसी टेक वन
इस हफ्ते रेखा अपना 56 वाँ जन्मदिन मना रही हैं.रेखा ने कई यादगार किरदार निभाए है. इनमे से एक है उमराव जान.
उमराव जान का निर्देशन किया था मुज़फ्फर अली ने. मुज़फ्फर कहते हैं रेखा से बेहतर ये किरदार कोई और निभा ही नहीं सकता था.
वहीं निर्देशक श्याम बेनेगल कहते हैं कि अभिनेत्री रेखा एक सम्पूर्ण अदाकारा हैं.
इस हफ्ते रिलीज़ हो रही है फ़िल्म दो दूनी चार. फ़िल्म में हैं ऋषि कपूर और नीतू कपूर. फ़िल्म का निर्देशन किया है हबीब फैसल ने. बीबीसी फ़िल्म समीक्षक नम्रता जोशी को भी बहुत उम्मीदें हैं इस फ़िल्म से. वो कहती हैं की ऋषि नीतू की जोड़ी का बड़े परदे पर लौटना इस फ़िल्म की खास बात है. इस हफ्ते जो दूसरी फ़िल्म रिलीज़ हो रही है उसका नाम है क्रूक. फ़िल्म का निर्देशन किया है मोहित सूरी ने और मुख्य भूमिका में हैं इमरान हाश्मी.


Click it and Unblock the Notifications