बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप
बीबीसी टेक वन के इस अंक में फिल्म समीक्षक नम्रता जोशी बता रही हैं प्रकाश झा निर्देशित फिल्म राजनीती के बारे में.
गंगाजल और अपहरण जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं प्रकाश झा और नई फिल्म राजनीती के बारे में प्रकाश कहते हैं की ये भारतीय राजनीती से प्रेरित फिल्म है.
बीबीसी टेक वन के इस कार्यक्रम में अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बताया की वो जल्द ही शादी करने जा रही हैं.
साथ ही शो में आप सुन सकते हैं साजिद खान को जो कहते हैं की दुनिया भर में नई नई फिल्में बनती हैं लेकिन उनकी कहानी एक ही होती है. साथ ही शो में सुनिए अ आर रहमान को, जो ११ जून से अमेरिका, यूरोपे और लन्दन में म्यूजिक कांसर्ट करने जा रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications