बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप
बीबीसी टेक वन में मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी बातें सुनिए दीप्ति कार्की के साथ.
इस हफ्ते कोई बड़ी हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई है. तो क्या इसका फायदा पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म रावण को होगा. रावण का निर्देशन किया है मणि रत्नम ने और मुख्य भूमिका में हैं अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और तमिल अभिनेता विक्रम.
जल्द ही टीवी पर एक नया गेम शो शुरू होने जा रहा है. इस शो का संचालन करेंगे अभिनेता माधवन. माधवन ने फिल्म रहना है तेरे दिल में से बॉलीवुड में कदम रखा था. माधवन पहले भी टीवी पर शो होस्ट कर चुके हैं.
साथ ही माधवन कहते हैं की उनके पसंदीदा होस्ट हैं अमिताभ बच्चन.
सिर्फ माधवन ही नहीं बल्कि टीवी पर एक बार फिर आ रहे हैं जावेद अख्तर. कार्यक्रम चाँद छुपा बदल में जावेद अख्तर एक सूत्रधार की भूमिका में दिखाई देंगे. शो के बारे में जावेद कहते हैं की ये एक प्रेम कहानी पर आधारित कार्यक्रम है.
बीबीसी टेक वन में कई बॉलीवुड कलाकार याद कर रहे हैं किंग ऑफ़ पॉप माइकल जैकसन उनकी पहली पुण्यतिथि पर.


Click it and Unblock the Notifications