टाइटैनिक एक्टर Bernard Hill हिल का निधन, फिल्म में निभाया था कैप्टन का शानदार किरदार

bernard hill titanic

हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म टाइटैनिक तो आप सभी ने देखी ही होगी। इस वक्त इस फिल्म की स्टारकास्ट से एक बुरी खबर आ रही है। फिल्म शिप के कैप्टन के रोल में नजर आने वाले एडवर्ड जे स्मिथ जिसका किरदार बर्नार्ड हिल ने निभाया था वो अब इस दुनिया में नहीं रहे।

जी हां, 79 साल की उम्र में बर्नार्ड का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं और पूरी दुनिया से प्रार्थना संदेश जा रहे हैं। एक्टर ने अपने जीवन में काफी काम किया है।

अभिनेता का फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में शानदार करियर था। स्कॉटिश लोक संगीतकार बारबरा डिक्सन ने बर्नार्ड के निधन की खबर ट्विटर पर साझा की। जैसे ही खबर सामने आई लोग कई तरह की बातें उनको लेकर कर रहे हैं।

बारबरा ने ट्वीट किया

बारबरा के द्वारा एक ट्वीट किया गया था। उन्होने इस ट्वीट में दुखी मन से खबर साझा की है। उन्होने लिखा, "मुझे बर्नार्ड हिल की मृत्यु के बारे में बताते हुए बहुत दुख हो रहा है। हमने जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो और बर्ट, विली रसेल अद्भुत शो 1974-1975 में एक साथ काम किया। सचमुच एक अद्भुत अभिनेता। उनसे मिलना सौभाग्य की बात थी। आरआईपी बेनी x #बर्नार्डहिल।"

लॉर्ड ऑफ द रिंग

बर्नार्ड हिल ने ना सिर्फ टाइटैनिक बल्कि हॉलीवुड की शानदार फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग में भी काम किया था। इस फिल्म के लिए भी उनको काफी याद किया जाएगा। ऐसा कहा जाता था कि फिल्मों के लिए वो लकी चार्म होते थे। यही कारण है कि फैंस फिल्मों से काफी उम्मीद रखते थे। आज फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैँ।

More from Filmibeat

Read more about: bernard hill titanic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X