Tishaa Kumar Funeral- अंतिम संस्कार को क्यों तरस गई तिशा कुमार की बॉडी? 4 दिन बाद भी नहीं..

भूषण कुमार जो कि टी सीरीज के मालिक हैं, उनके घर से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी। पता चला था कि उनकी चचेरी बहन और कृषण कुमार की बेटी तिशा कुमार का निधन कैंसर की बीमारी से जूझने के बाद हुआ।
इसक बाद लोग हैरान हो गए थे क्योंकि तिशा महज 20 साल की थीं और जर्मनी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इस वक्त उनके अंतिम संस्कार को लेकर खबर सामने आई और चौथे दिन तक उनकी बॉडी का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है।
उनका अंतिम संस्कार पोस्टपोन होने को लेकर लोग भी हैरान हैं और इसकी वजह जानना चाहते हैं। आखिर क्यों तिशा कुमार के पार्थिव शरीर को इतने दिन तक रखा जा रहा है?
21 जुलाई को होना था अंतिम संस्कार
कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का अंतिम संस्कार 21 जुलाई यानी रविवार की शाम 5 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में होना तय किया था लेकिन अब पोस्टपोन हो गया है। रिपोर्ट्स हैं कि इस वक्त मुंबई में भारी बारिश हो रही है और इसी वजह से तिशा कुमार की बॉडी कि जर्मनी से फ्लाइट में आ रही थी उसकी लैंडिंग नहीं हो पाई है। बारिश के चलते इस फ्लाइट को अहमदाबाद की तरफ मोड़ दिया गया था। ये फ्लाइट फ्लाइट एकदम सही समय पर थी। इसके बाद मुंबई में फ्लाइट लैंड ना हो पाने के कारण उसे अहमदाबाद की तरफ मोड़ दिया गया। अब एटीसी की मंजूरी के बाद अंतिम संस्कार होगा। कहा जा रहा है कि अंतिम संस्कार के लिए लोग घर से निकल चुके थे लेकिन सबको वापस जाना पड़ा था।
आज होगा अंतिम संस्कार
22 जुलाई यानि आज तिशा का अंतिम संस्कार सुबह 10 बजे करीब हो जाएगा। तिशा कुमार को हाल ही में एक फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके पिता कृष्ण कुमार के साथ देखा गया था। वो बेहद सुंदर थीं और अक्सर खबरों में रहा करती थी। इतनी कम उम्र में उनके निधन के बाद लोग लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications