..................... Tishaa Kumar Death Mother Tanya Claims 20-Yr-Old Did not Have Cancer Died Due To this reason - Hindi Filmibeat

Tishaa Kumar की मौत पर चार महीने बाद बोली मां, कहा- 'मेरी बेटी की मौत कैंसर से नहीं बल्कि इस वजह से हुई...'

Tishaa Kumar

Tishaa Kumar Death: फिल्ममेकर कृष्ण कुमार की बेटी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। लोगों को यह जानकर बहुत बड़ा सदमा लगा था कि कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार की 20 साल की उम्र में मौत हो गई और कारण कैंसर को बताया गया।

Tishaa Kumar की मां का खुलासा

अब कृष्ण कुमार की पत्नी तान्या सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी तिशा कुमार की 20 साल की उम्र में "गलत डायगनॉस" के कारण दुखद मौत हुई। उनकी मौत के महीनों बाद, तान्या ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और खुलासा किया कि तिशा की मौत कैंसर से नहीं हुई, जैसा कि कई लोग मानते थे।

15 साल की उम्र में दी गई थी वैक्सीन

अपनी पोस्ट में, तान्या ने कहा कि उनकी बेटी की हालत कैंसर नहीं बल्कि गलत डायगनोस का नतीजा थी। उन्होंने "मेडिकल जाल" की भी आलोचना की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "सच्चाई यह है कि मेरी बेटी को शुरू में 'कैंसर' नहीं था। उसे 15 साल की उम्र में वैक्सीन दी गई थी, जिससे ऑटोइम्यून की स्थिति पैदा हो गई, जिसका गलत डायगनोस किया गया। यह सारी जानकारी हमारे पास आने से पहले ही हम 'मेडिकल जाल' में फंस चुके थे।"

इसमें आगे लिखा है, "लिम्फ नोड्स शरीर के सुरक्षा कवच हैं और वे इमोशनल ट्रॉमा के कारण या किसी पिछले इंफेक्शन का पूरी तरह से इलाज ना होने के कारण भी सूज सकते हैं।"

इस साल अप्रैल में हुआ था निधन

आपको बता दें, तिशा का इस साल जुलाई में निधन हो गया था। तिशा कुमार की सबसे हालिया पब्लिक अपीयरेंस 30 नवंबर, 2023 को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के प्रीमियर पर थी। इस दौरान वो बिलकुल ठीक नजर आ रही थीं। तिशा की मौत की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया था।

Read more about: tishaa kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X