पर्दे पर उग्र नजर आना चाहती हैं टिस्का
बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा कहती हैं कि वह फिल्मों में उग्र भूमिकाएं करना चाहती हैं। टिस्का की आने वाली फिल्म 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' में उनकी भूमिका काफी भावनात्मक है। टिस्का ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, "मैं पर्दे पर रो-धो के थक चुकी हूं। अब थोड़ा गाली-गलौच भी करना चाहती हूं। मैं उग्र भूमिकाएं वाली फिल्में करना चाहती हूं और बुरे इंसान वाली भूमिका करना चाहती हूं।"

पर्दे पर मुश्किल भूमिकाएं निभाने के बारे में बताते हुए टिस्का ने कहा, "बुरे चरित्र वाले किरदारों के अलावा मैं मुश्किल भूमिकाएं भी करना चाहती हूं। मैं किरन बेदी जैसी पुलिस अधिकारी या जासूस की भूमिका करना चाहती हूं।"
विक्रम भट्ट की फिल्म 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' में टिस्का एक बच्चे की मां बनी हैं, जिसकी ऑपरेशन के दौरान मौत हो जाती है। इससे पहले टिस्का आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीं पर' में एक मंदबुद्धि बच्चे की मां बनी थीं।
उन्होंने कहा, "मैं गंभीर भूमिकाएं ही नहीं करना चाहती बल्कि हास्य फिल्में भी करना चाहती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications