..................... Tirupati laddu row Pawan Kalyan to fast for 11 days for penance initiation after controversy - Hindi Filmibeat

Tirupati Laddu विवाद के बीच Pawan Kalyan का बड़ा ऐलान, इस बात का प्रायश्चित करने के लिए 11 दिन का रखेंगे व्रत

Pawan Kalyan

Tirupati Laddu Row Pawan Kalyan Statement: तिरुपति मंदिर में मिल रहे लड्डू को लेकर दिन ब दिन बवाल बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों खबर आई थी किस इस लड्डू में एनिमल फैट मिलाया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है और अब इसे लेकर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपना एक अनोखा बयान दिया है।

Pawan Kalyan करेंगे पश्चाताप

पवन कल्याण ने कहा कि वह तिरुमाला तिरुपति मंदिर में दिए जाने वाले लड्डू प्रसाद में एनिमल फैट नहीं पाए जाने के लिए प्रायश्चित करेंगें। सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे एनिमल फैट के कथित इस्तेमाल के बारे में जानकर हैरान हैं और उन्होंने इसे "हिंदू जाति पर एक धब्बा" कहा।

एनिमल फैट के बारे में ना जान पाने पर हुआ अफसोस

कल्याण ने एक्स पर अपने विचार पोस्ट करते हुए लिखा- "पवित्र माना जाने वाला तिरुमाला लड्डू प्रसादम पिछले शासकों की बुरे कामों की वजह अपवित्र हो गया है। इस पाप को शुरू में ही ना एपहचान पाना हिंदू जाति पर एक धब्बा है। जिस पल मुझे पता चला कि लड्डू प्रसादम में एनिमल फैट है, मैं हैरान रह गया और इसके लिए मैं दोषी महसूस कर रहा था। हालांकि, मैं लोगों की भलाई के लिए लड़ रहा हूं, इसलिए मुझे दुख है कि इस तरह की परेशानी शुरू में मेरे ध्यान में क्यों नहीं आई।"

Pawan Kalyan 11 दिन तक रखेंगे उपवास

उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों को कलियुग के भगवान के साथ किए गए इस भयानक अन्याय का प्रायश्चित करना चाहिए। उसी के हिस्से के रूप में, मैंने तपस्या दीक्षा लेने का फैसला किया। 22 सितंबर 2024, रविवार की सुबह, मैं गुंटूर जिले के नम्बूर में श्री दशावतार वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दीक्षा लूंगा। 11 दिनों तक दीक्षा जारी रखने के बाद, मैं तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करूंगा।"

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल के दौरान मिलावटी घी के कथित इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कल्याण ने कहा कि जो लोग इस तरह के अपराधों में लिप्त हैं, उन्हें भगवान में कोई आस्था नहीं है और ऐसे अपराधों में लिप्त होने का भी कोई डर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां तक ​​कि मंदिर को मैनेज करने वालों को भी पता नहीं चला या वे उस समय के राक्षसी शासकों के डर के कारण इस बारे में बात करने से डरते थे।

उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि वे उस समय के राक्षसी शासकों से डरते थे। पिछले शासकों के बर्ताव ने तिरुमाला, जिसे वैकुंठ धाम माना जाता है, उसकी पवित्रता, शिक्षाशास्त्र और धार्मिक कर्तव्यों के प्रति ईशनिंदा का काम किया है, जिससे हिंदू धर्म का पालन करने वाले सभी लोग आहत हुए हैं। और यह फैक्ट कि लड्डू प्रसाद की तैयारी में एनिमल फैट वाले घी का इस्तेमाल किया गया था, इस टॉपिक ने बहुत हंगामा मचाया। धर्म को बहाल करने की दिशा में कदम उठाने का समय आ गया है।"

Read more about: pawan kalyan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X