Tirupati Laddu Case- पवन कल्याण ने की 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' बनाने की मांग, मामले ने पकड़ा तूल!

pawan kalyan

Tirupati Laddu Case- तिरुपति मंदिर भारत में क्या महत्व रखता है ये बात किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में वहां मिलने वाले प्रसाद (लड्डू) में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किए जाने वाली खबर ने हिंदुओं के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है।

जब से इसको लेकर खबर आई है लोग गुस्से में हैं और लगातार मंदिर प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ एक्शन लेने की बात कर रहे हैं। ये मामला तूल पकड़ चुका है और साउथ के मशहूर अभिनेता नेता पवन कल्याण ने भी इसपर अपना राय रखी है। गौरतलब है कि पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं और उन्होन कहा है कि सनातन धर्म रक्षण बोर्ड बनाने का समय आ चुका है।

क्या बोले पवन कल्याण

एक्स पर पोस्ट करते हुए पवन कल्याण ने कहा, "पूरे भारत में मंदिरों से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार करने का समय आ चुका है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' का गठन किया जाए। नीति निर्माताओं, धार्मिक प्रमुखों, न्यायपालिका, नागरिकों, मीडिया और अपने-अपने क्षेत्र के अन्य सभी लोगों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस पर बहस होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हम सभी को किसी भी रूप में 'सनातन धर्म' के अपमान को रोकने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।"

चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू इस मामले के बाद काफी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर आरोप लगाए कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल किया गया था। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर कितनी जल्दी और क्या एक्शन लिया जाता है।

Read more about: pawan kalyan tirupati case
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X