'गोविंदा अकेले रहते हैं...', एक्टर के करीबी डायरेक्टर ने Govinda के सुनीता संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी

Tinu Verma On Govinda Sunita Divorce Rumours: गोविंदा को 90 के दशक का सुपरस्टार माना जाता है और आपको बता दें कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ वक्त पहले दोनों की तलाक की खबरें सामने आई थी और इसके चलते काफी ज्यादा विवाद भी देखने के लिए मिला था। हालांकि इन अफवाहों को पूरी तरीके से खारिज कर दिया गया था और कहा गया था कि उनका तलाक नहीं हो रहा है।
परिवार द्वारा कहा गया था कि तलाक की बातें पूरी तरीके से गलत है और यह 6 महीने पुरानी है। अब गोविंदा और सुनीता के बीच में सब कुछ सही है और दोनों साथ में है। लेकिन इस क्लेरिफिकेशन के बावजूद भी दोनों को अलग-अलग ही देखा जाता है। अब हाल ही में गोविंदा के करीबी एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने इस पर खुलकर बात की है।
टीनू वर्मा ने फिल्मी मंत्रा के साथ में बातचीत के दौरान बताया कि "उनका तलाक सच में हुआ है कि नहीं। साथ ही डायरेक्टर ने गोली कांड पर भी बात की है। टीनू वर्मा ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं तो जब भी चीची भैया को मिलने जाता हूं तो उनको घर पर अकेले ही देखता हूं। हम लोग तो परिवार की तरह है।"
टीनू वर्मा ने आगे बात करते हुए कहा कि "हम बहुत करीबी हैं और मैं जब भी उनके घर पर जाता हूं तो हमेशा उनको अकेले ही देखता हूं। सुनीता और गोविंदा साथ में है लेकिन एक्टर घर पर अक्सर अकेले ही रहते हैं। यह अभी की नहीं बल्कि बहुत पहले की बात है। क्योंकि जब भी मैं घर पर जाता हूं तो उनको अकेले बंगले पर ही देखता हूं।"
डायरेक्टर ने आगे बात करते हुए कहा कि "सुनीता जी को मैंने कभी भी नहीं देखा। मुझे तो यह भी पता चला कि जो गोली चली थी वह अंदर की ही कोई खिचड़ी पकी हुई थी। साफ करते-करते कुछ हो गया होगा आपस में।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनीता आहूजा भी खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा कर चुकी है कि वह लंबे समय से गोविंदा से अलग घर में रहती हैं।
सुनीता आहूजा के इस बयान के बाद ही गोविंदा के साथ में उनके तलाक की खबरें सामने आई थी। दोनों की तलाक की खबरों ने खूब तूल भी पकड़ा था। हालांकि इन खबरों के बाद सुनीता आहूजा को बेटे यशवर्धन के साथ में इवेंट में देखा गया। जहां पर उनसे गोविंदा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इग्नोर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











