किसी की बुरी नजर या फिर कोई और बात?? 5 दिनों में 8 सेलेब्स की मौत, जानिए पूरा सच

Tina Turner Died: मनोरंजन जगत में इन दिनों शोक की लहर छाई हुई है, पता नहीं किसी की बुरी नजर का असर है या भी किसी की बदुआओं को, क्योंकि ऐसा पहली बार है कि जब 6 दिनों में 8 सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया हो।
टीना टर्नर की अचानक मौत-
'रॉक एन रॉल' की रानी कही जाने वाली टीना टर्नर का आज अचानक निधन हो गया है, जो कि फैंस के लिए काफी चौकाने वाली खबर है। अपने चाहने वालों की आंखें नम कर वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वह लंबे समय से बीमार थीं। 83 साल की टीना के निधन से उनके फैंस से लेकर सेलब्रिटीज तक शॉक में हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है।
सुभाष चंद्र तिवारी का निधन-
भोजपुरी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी का निधन हो गया है। बुधवार की सुबह 60 वर्षीय सुभाष चंद्र तिवारी का शव सोनभद्र शहर स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पाया गया, उसके पास से आधार कार्ड मिला है, जिससे उनकी पहचान हो पाई। निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी यहां भोजपुरी फिल्म 'दो दिल बंधे एक डोरी से' की शूटिंग करा रहे थे।
टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन-
आज सुबह सुबह की मनोरंजन जगत से जो बुरी खबर सामने आई वह थी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की, वैभवी उपाध्याय ने महज 32 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। साराभाई वर्सेज साराभाई में जैस्मिन का रोल प्ले करने वाली फेमस वैभवी उपाध्याय का मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में कार एक्सीडेंट हुआ, जिसकी चलते उनकी मौत हो गई। टीवी सेलेब्स से लेकर फैंस इस घटना से काफी दुखी हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।
अभिनेता नितेश पांडे की मौत-
टीवी अभिनेता नितेश पांडे 51 साल की उम्र में नितेश ये दुनिया छोड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। फिलहाल तो इसके अलावा कोई दूसरी जानकारी सामने नहीं हैं, परंतु सोशल मीडिया पर फैंस नितेश पांडे को लेकर काफी सदमें में हैं, अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देकर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
बंगाली एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता का निधन-
रविवार 21 मई को बंगाल इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता की मौत की खबर सामने आई थी। 29 साल की सुचंद्रा दासगुप्ता की जान एक बाइक एक्सीडेंट में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुचंद्रा शूटिंग से घर लौट रही थी, तभी यह बड़ा हादसा हो गया और एक्ट्रेस की जान चली गई।
एक्टर आदित्य राजपूत ने दुनिया को कहा अलविदा-
टीवी के जाने माने एक्टर आदित्य राजपूत की मौत की खबर जैसे ही सामने आई हर कोई चौक गया, ऐसे अचानक से एक्टर की मौत हो गई। सोमवार 22 मई की सुबह स्प्लिट्सविला फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत अपने अंधेरी स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। आदित्य को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बाथरूम में जमीन पर गिरा हुआ था।
तेलुगु म्यूजिक डायरेक्टर शोटकुरा की मौत-
तेलुगु इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी राज-कोटी के राज यानी थोटकुरा सोमराजू का निधन हो गया था। रविवार को बाथरूम में फिसलने की वजह से राज का निधन हो गया था। थोटकुरा के इस तरह जाने पर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी से लेकर साई राजेश तक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।
साउथ अभिनेता सरथ बाबू का निधन-
साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सरथ बाबू भी इस दुनिया में नहीं रहे। तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके सरथ बाबू ने सोमवार को 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सरथ बाबू लंबे समय से हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनकी हालत भी गंभीर थी। फैंस सरथ बाबू के निधन से काफी दुखी हैं, सोशल मीडिया पर लगातार दुख प्रकट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











