एमएमएस के बाद सन्नी इन एक्शन
भले ही आज पोर्न स्टार सन्नी लियोन अपने विवादित रेप स्टेटमेंट के कारण चर्चा में हों लेकिन उनके फिल्मी करियर पर जरा भी फर्क नहीं पड़ा है। खबर है कि जैसे ही 'रागिनी एमएमएस 2' के शूट को सन्नी पूरा करती हैं। अप्रैल में वो एक्शन फिल्म में एंट्री करेगी। इस एक्शन फिल्म का नाम होगा टीना और लोलो। जिसे कि देवांग ढोलकिया निर्देशित करेंगे। ढोलकिया ने बताया कि यह एक विशेष और अच्छी फिल्म है जिसके लिए सन्नी लियोन को खास प्रशिक्षण लेना होगा।
सन्नी लियोन को एक परिपक्क अभिनेत्री बताने वाले ढोलकिया ने कहा कि उन्हें जिस तरह का कलाकार फिल्म के लिए चाहिए था वो सारे गुण सन्नी में मौजूद है लेकिन फिल्म की कहानी के बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं बताया।
मालूम हो कि इन दिनों सन्नी लियोन एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में बिजी है। इस फिल्म के लिए भी सन्नी लियोन ने वर्कशॉप का सहारा लिया था। फिल्म के बारे में सन्नी ने पहले ही बताया है कि यह फिल्म पूरी तरह से उनकी है। इस बार वो अपने डॉयलाग के लिेए डबिंग का सहारा भी नहीं लेंगी।सन्नी ने दावा किया है कि रागिनी एमएमएस 2 जरूर हिट होगी, फिल्म के गाने औऱ स्टोरी काफी अच्छी है जो कि लोगों को खासी पसंद आयेगी। फिल्म को उन्होंने अभी से ही बड़ी हिट घोषित कर दिया है। फिल्म और अपने प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए सन्नी ने एक बाथरूम फोटो शूट भी कराया है जिसके कारण इस फिल्म के प्रति लोग और भी उत्साहित हो गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
