..................... Tina dabi shares baby first photo Tina Dabi shows baby face wishing on IPS manish kumar birthday Tina dabi baby name - Hindi Filmibeat

Tina Dabi Baby: टीना डाबी ने दिखाई बेटे की सबसे पहली झलक, लोग बोले- आइला ये तो अथहर आमिर पर गया है

Tina Dabi

Tina Dabi Baby Photo: देश के मशहूर IAS अधिकारियों में शुमार टीना डाबी की लोकप्रियता टॉप बॉलीवुड हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं। हाल ही में इस हसीन अधिकारी ने बेटे को जन्म दिया था। अब टीना डाबी ने अपने बेटे की सबसे पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दिलचस्प बात है कि जहां अभी तक टीना और प्रदीप गावंडे में बेटे का नाम रिवील नहीं किया है वहीं पहली ही तस्वीर में टीना ने नन्हे से बेटे का चेहरा दिखा दिया है।

दरअसल, टीना डाबी ने अपनी IAS बहन रिया डाबी के पति IPS मनीष कुमार के बर्थडे पर उन्हें विश किया है। इसके लिए टीना डाबी ने दो तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में टीना ने मनीष की किसी काम में मसरूफ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे सिंघम मनीष" इसके साथ ही दूसरी स्टोरी में उन्होंने अपने बेटे की ओर से मनीष को विश किया है।

दूसरी पोस्ट में टीना ने मनीष की तस्वीर नवजात बेटे के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में मनीष टीना डाबी के बेटे को गोद में उठाए दिखाई दे रहे हैं और उसे प्यार कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए टीना ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मौसा जी।"

टीना के बेटे की तस्वीर और नाम का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में उनके बेटे की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही जहां फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं टीना और अतहर की जोड़ी के फैंस का कहना है कि ये बच्चा अतहर के जैसा दिखाई दे रहा है।

बता दें कि रिजल्ट आते ही टीना डाबी देश भर में मशहूर हो गई थी। जरा सी उम्र में यूपीएससी टॉप करने वाली टीना के बोलने के बेबाक अंदाज और स्माइल और खूबसूरती ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इसके साथ ही ट्रेनिंग के दिनों में टीना और सेकेंड रैंक होल्डर कश्मीर के अतहर आमिर खान का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने जल्द दी शादी रचा ली थी।

पॉपुलर आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने अपने पहले ही प्रयास में 'यूपीएससी 2016' में सफलता हासिल कर सभी को हैरान कर दिया था। उस वक्त टीना सिर्फ 22 साल की थीं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 20 मार्च 2018 को अपने बैच के दूसरे टॉपर और साथी आईएएस अधिकारी अतहर खान से शादी की थी। हालांकि, जल्द ही उनके बीच चीजें खराब होने लगीं और 2020 में वे अलग हो गए।

टीना ने प्यार को एक और मौका दिया और 21 अप्रैल 2022 को उन्होंने 13 साल की सर्विस वाले आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी कर ली। तब से, दोनों एक साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। अब, कपल जल्द ही अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहा है।

20 अप्रैल 2022 को टीना डाबी ने अपने सपनों के राजकुमार प्रदीप गवांडे से बौद्ध विवाह किया था। सिंपल विवाह समारोह में टीना को व्हाइट कलर की साड़ी और मिनिमल ज्वेलरी पहने हुए देखा गया था। तब की नई दुल्हन ने गजरे से सजा हुआ जूड़ा बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, प्रदीप ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था।

Read more about: tina dabi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X