..................... tina dabi ex IAS Athar Aamir Khan and Dr Mehreen Qazi become parents to a baby boy first photos - Hindi Filmibeat

टीना डाबी के एक्स हसबैंड अतहर आमिर खान बने पापा, पत्नी मेहरीन ने दिया बेटे को जन्म.. दिखाई पहली झलक

Athar Aamir Khan Baby Boy

Athar Aamir Khan Baby Boy: जम्मू कश्मीर में कुलगाम के कलेक्टर IAS अतहर आमिर खान के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है। अतहर आमिर खान पापा बन गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी मेहरीन काजी ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने ये गुड न्यूज़ खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

अतहर आमिर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में बच्चे की नन्ही उंगली दिख रही है। उन्होंने कैप्शन लिखा है कि 'खुदा ने हमें एक बेटे से नवाजा है। हम आपकी शुभकामनाओं और आर्शीवाद के लिए आपके आभारी हैं।' अतहर ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर की, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोग दिल खोलकर उनके बच्चे को आशीष दे रहे हैं।

आपको बता दें कि अतहर और उनकी पत्नी महरीन काजी की ये पहली संतान हैं, दोनों ने साल 2022 में शादी की थी, दोनों ही मियां-बीवी सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। आपको बता दें कि महरीन आईएएस अतहर की दूसरी पत्नी हैं और पेशे से डॉक्टर हैं और मूलरूप से कश्मीर की ही रहने वाली हैं।

मेहरीन से पहले अतहर आमिर ने अपने ही बैच की टॉपर राजस्थान कैडर की IAS टीना डाबी के साथ शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी देश भर में काफी मशहूर हो गई थी। आतहर से पहले टीना डाबी ने अपने बेटे को जन्म दिया था फिलहाल टीना मैटरनिटी लीव के बाद काम पर वापस लौट चुकी हैं।

लुक्स में बॉलीवुड हीरो की तरह दिखने वाले अतहर आमिर खान 23 साल की उम्र में आईएएस बने थे। आईएएस की ट्रेनिंग बाद उन्हें राजस्थान कैडर मिला था। अतहर ने 12वीं तक की पढ़ाई श्रीनगर के स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी में प्रवेश लिया था। इसी दौरान अतहर ने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया। इसके बाद अतहर साल 2009 में यूपीएसपी के टॉपर रहे शाह फैसल से मिले थे और उनसे मार्गदर्शन लिया था। अतहर ने दूसरे साल में दूसरी रैंक हासिल की थी। पहले बार में वह इंडियन रेलवे ट्रैफिस सर्विस के लिए चुने गए थे।

Read more about: athar aamir tina dabi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X