एक्स हसबैंड अतहर आमिर के साथ टीना डाबी का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, एक दूसरे के साथ इस अंदाज में दिखे

Tina Dabi Athar Aamir Video: देश की मशहूर आईएएस अधिकारियों में शुमार टीना डाबी इन दिनों अपने बेटे की परवरिश पर फोकस कर रही हैं और मैटरनिटी लीव इंजॉय कर रही है। रिजल्ट आते ही टीना डाबी की लोकप्रियता आसमान छू गई थी और वो आज तक थमने का नाम नहीं लेती है। टीना डाबी की किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह मशहूर हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
आए दिन टीना डाबी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल रहते हैं। टीना डाबी के अपडेट्स और नई तस्वीरों का उनके फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है इसके साथ ही उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो भी उनके फैन पेज जमकर शेयर करते हैं। इसी बीच टीना डाबी का उनके एक्स हसबैंड का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसपर इस जोड़ी को पसंद करने वाले लोग दिल खोलकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीना और अतहर किसी इवेंट में साथ में बैठे हैं और एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लगे रहे हैं। इसके साथ ही दोनों काम में भी काफी बिजी दिखाई दे रहे हैं। जहां ये कपल अब तलाक के बाद मूव ऑन कर चुका है तो वहीं जोड़ी को चाहने वालों की कमी नहीं है।
पॉपुलर आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने अपने पहले ही प्रयास में 'यूपीएससी 2016' में सफलता हासिल कर सभी को हैरान कर दिया था। उस वक्त टीना सिर्फ 22 साल की थीं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 20 मार्च 2018 को अपने बैच के दूसरे टॉपर और साथी आईएएस अधिकारी अतहर खान से शादी की थी। हालांकि, जल्द ही उनके बीच चीजें खराब होने लगीं और 2020 में वे अलग हो गए।
टीना ने प्यार को एक और मौका दिया और 21 अप्रैल 2022 को उन्होंने 13 साल की सर्विस वाले आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी कर ली। तब से, दोनों एक साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। अब, कपल जल्द ही अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहा है।
20 अप्रैल 2022 को टीना डाबी ने अपने सपनों के राजकुमार प्रदीप गवांडे से बौद्ध विवाह किया था। सिंपल विवाह समारोह में टीना को व्हाइट कलर की साड़ी और मिनिमल ज्वेलरी पहने हुए देखा गया था। तब की नई दुल्हन ने गजरे से सजा हुआ जूड़ा बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, प्रदीप ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था।


Click it and Unblock the Notifications
