'मैं ये सब बचपन से देख रही हूं...', गोविंदा-सुनीता के तलाक पर बोलीं बेटी टीना, बताई पूरी सच्चाई!
Tina Ahuja On Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumours: 90 के दशक के सुपरस्टार रह चुके गोविंदा आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन पिछले काफी लंबे वक्त से पत्नी सुनीता आहूजा के साथ में उनकी शादी में खटपट की खबरें सामने आई। दोनों की शादी को लेकर विवाद की भी खबरें सुनने को मिली।

कुछ समय पहले सुनीता आहूजा ने भी इशारों ही इशारों में पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का शक जाहिर किया था। कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों तलाक ले सकते हैं। लेकिन अब इसी बीच दोनों की बेटी टीना ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर कमेंट कर दिया है।
टीना ने बताया पेरेंट्स के तलाक का सच
फ्री प्रेस जनरल के साथ में बातचीत के दौरान टीना आहूजा ने अपने माता-पिता के तलाक को लेकर चल रही अफवाहों का सच बताया है। इन खबरों के खुद पर होने वाले असर को लेकर भी उन्होंने बात की है।
इस पर बात करते हुए टीना कहती है कि "मैं यह सब बचपन से ही देखते आ रही हूं। मेरे पेरेंट्स को लेकर कई तरीके की कहानी चलती रहती हैं और हर एक दशक में एक नई स्टोरी चलती है। पहले इस तरह की खबरें मैगजीन में आती थी और फिर इंटरनेट पर आने लगी। अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ऐसी खबरें आती है और हम भी इंसान हैं।"
टीना आहूजा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "इन खबरों में किसी भी तरीके की कोई सच्चाई नहीं होती और इसीलिए आप यह सब पढ़कर परेशान हो जाते हो। यह फालतू की खींची हुई बात लगती है। क्लीकबैट के लिए ऐसी खबरें बनाई जाती है और मैं कोई संत नहीं हूं। मुझे इस तरीके की खबरें प्रभावित करती हैं और मैं भी परेशान हो जाती हूं। लेकिन यह सब इंडस्ट्री का हिस्सा होता है और इसीलिए आपको मजबूत होना पड़ता है। जब आप सच जानते हैं तो बेहतर है कि रिएक्ट ना किया जाए।"
टीना आहूजा का वर्क फ्रंट
अगर हम टीना आहूजा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ में टीवी पर डेब्यू कर लिया है। वह ज़ी टीवी के शो 'मां है ना' में नजर आ रही है और इसे शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications