रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी अपनी चुप्पी - सुशांत का परिवार गैंग बना रहा है, मुंबई पुलिस ने लीक किए ईमेल
सुशांत सिंह राजपूत केस पर पहली बार रिया चक्रवर्ती ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी अपील में लिखा था कि इस केस में सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनके खिलाफ गैंग कर रहा है। रिया ने साफ किया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें एक ईमेल भी भेजा है।
रिया चक्रवर्ती ने साफ किया है कि बिहार पुलिस अगर ये केस हैंडल करती है तो उनके खिलाफ जांच ढंग से नहीं होगी क्योंकि परिवार उनके खिलाफ गैंग बना चुका है।

लेकिन अब टाइम्स नाऊ ने साफ किया है कि मुंबई पुलिस ने खुद रिया चक्रवर्ती को एक आधिकारिक ईमेल लीक किया है जो कि गलत है और मुंबई पुलिस से ये केस इसी कारण ले लिया जाना चाहिए।
सिद्धार्थ पिठानी के द्वारा बांद्रा पुलिस को लिखे गए इस ईमेल में लिखा है कि उनके पास कॉल आ रहे हैं कि वो सुशांत की तरफ से रिया के खिलाफ बयान दें। उनके मॉन्ट ब्लांक अपार्टमेंट में सुशांत के साथ रहने वाले खर्चों के खिलाफ भी बयान दें।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











