बॉलीवुड शैली में टॉइफा का आगाज

टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टॉइफा) के पहले संस्करण का शानदार आगाज हुआ, जिसमें सुनिधि चौहान, मोहित चौहान और हरद कौर से लेकर कविता सेठ और शालमलि खोलगाडे जैसे कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। संगीत से सजी रात में बेहतरीन गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में जलवे बिखेरे। 'पी लूं', 'मसकली', और 'इश्क सूफियाना' जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वैंकूवर के पैसिफिक कोलिसियम में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को रोमांटिक गानों से लेकर पॉप गीत पेश हुए, जिसने अधिकतर अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को बांधे रखा।

पाश्र्व गायिका कविता ने 'इकतारा' और 'तुम ही हो बंधु' जैसे गाने गाए, वहीं मोहित चौहान ने 'दूरियां' 'पी लूं' 'मसकली' और 'नादान परिंदे' जैसी प्रस्तुतियां दीं। सुनिधि चौहान ने भी 'इश्क सूफियाना', 'बिन तेरे', 'हलकट जवानी' और 'बबली बदमाश' जैसे गानों को सुरों से सजाकर पेश किया।

गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मस्ती में चूर लोग नाच रहे थे, तालियां और सीटी बजा रहे थे। हरद कौर ने 'पीने दो', 'चार बज गए', और 'सिंह इज किंग' जैसे अपने कुछ चर्चित गाने गाए।

'परेशान' से चर्चित शलमलि ने 'लत लग गई' और हालिया 'राधा' गीत को सुर दिया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने 'जाने किसने' गाकर अपने गायन के दिनों में डूब गए।

कार्यक्रम में अनुराग बसु, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, गौरी खान, करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर समेत अनेक सितारे शामिल हुए। टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने कहा, "सरहद से परे फैले हुए लाखों भारतीयों के नजदीक आने में हमारे लिए" अवार्ड अबतक का एक और कदम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X