संजय दत्त का बड़ा कदम- मुंबई की सेकेंड लाइफलाइन 'डब्बावाला' की मदद के लिए आए सामने

मुंबई की सेकेंड लाइफलाइन माने जाने वाले 'डब्बावालों' को भी कोरोना महामारी ने बहुत प्रभावित किया है। हर दिन लाखों मुंबई वालों को टिफिन सर्विस देने वाले भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इनकी मदद के लिए सामने आए हैं। संजय दत्त ने मुंबई के डब्बावालों के लिए चिंता व्यक्त की है। साथ ही लोगों से आगे आकर मदद देने की अपील की है।

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के एक ट्वीट को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कहा कि इन्हें हर संभव मदद की जरूरत है। अभिनेता ने लिखा- 'डब्बावाले दशकों से हमारी सेवा कर रहे हैं और बहुत सारे मुंबईकर के लिए खाना ला रहे हैं। अब समय है कि हमें आगे आना चाहिए और उनकी सहायता करनी चाहिए।'

Sanjay Dutt

बता दें, इस लॉकडाउन के दौरान संजय दत्त ने मुंबई में एक हजार गरीब परिवारों के खाने की जिम्मेदारी उठाई है और इसके लिए उन्होंने सावरकर शेल्टर्स के साथ हाथ मिलाया है।

संजय दत्त ने कहा- "पूरी दुनिया के लिए यह एक ऐसा वक्त है जिसमें सभी लोग परेशान हैं। हर कोई एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहा है। फिर वह चाहे उन्हें घर पर सुरक्षित रहने की सलाह देने के लिए हो या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहने की। मैं, कोशिश कर रहा हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X