..................... Tiku Talsania heart attack at 70 actor admitted to hospital remains in serious condition - Hindi Filmibeat

एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती

Tiku Talsania

Tiku Talsania Heart Attack: बॉलीवुड अभिनेता टीकू तलसानिया के फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। अभिनेता को 70 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया है जिसके बाद फिलहाल अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आखिरी बार वह राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आए थे।

कॉमेडी से लेकर बेहद गंभीर किरदार तक टीकू ने पर्दे पर बखूबी उकेरे हैं। टीकू तलसानियाकी उम्र 70 साल है। उन्होंने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो साल बाद 1986 में उन्होंने फिल्में कीं, जसमें 'प्यार के दो पल', 'ड्यूटी' और 'असली नकली' शामिल है। एक्टर ने सपोर्टिंग रोल करके लोगों को पर्दे पर खूब हंसाया। उन्होंने 'बोल राधा बोल', 'कुली नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हीरो नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'विरासत' और 'हंगामा 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।

एक्टर की शादी दीप्ति से हुई है, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा, संगीतकार रोहन तलसानिया और एक बेटी शिखा तलसानिया, जिन्होंने 'वीरे दी वेडिंग', 'कुली नंबर 1' और 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

Read more about: tiku talsania bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X