चलती सड़क पर 71 साल के एक्टर ने किया खतरनाक स्टंट, बाइक पर खड़े होकर किया ऐसा काम कि पुलिस ने धर दबोचा

Tiku Talsania and Mansi Parekh Risky Bike Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पूरे देश में बवाल मचा दिया। इस वीडियो में फिल्म इंडस्ट्री के दो कलाकार एक चलती सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
खुलेआम लोगों के बीच किए गए इस स्टंट को देखकर हर कोई हैरान रह गया। जैसे ही वीडियो सामने आया, ट्रैफिक पुलिस और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों ने इस पर कड़ी रिएक्शन दिया।
कौन हैं ये दोनों स्टार?
वीडियो में नजर आने वाले कलाकार हैं सीनियर एक्टर टिकू तलसानिया (71 साल) और एक्ट्रेस मानसी पारेख (39 साल)। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी आने वाली गुजराती फिल्म 'मिसरी' (Misri) के प्रमोशनल शूट के दौरान बनाया गया था, जिसका डायरेक्शन कुशल नाइक कर रहे हैं।
वीडियो में मानसी पारेख बाइक पर खड़े होकर 'टाइटैनिक स्टाइल' में पोज देती दिख रही हैं, जबकि टिकू तलसानिया बाइक चलाते हुए अपनी सीट से उठते नजर आते हैं।
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पर लापरवाही से तेज रफ्तार में बाइक चलाने और पब्लिक रोड पर स्टंट करने के आरोप लगे हैं।
पुलिस ने बताया कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस कर लिया गया है और अब यह जांच की जा रही है कि इस स्टंट को करने की अनुमति किसने दी थी, शूट की व्यवस्था किसने की थी और क्या इसके लिए सभी जरूरी परमिशन ली गई थीं या नहीं।
लोगों के मिले-जुले रिएक्शन
वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने इस स्टंट को गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक बताया। उनका कहना था कि इस तरह का स्टंट न सिर्फ एक्टर्स की जान को खतरे में डालता है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।
सख्त सजा की चेतावनी
ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि अगर जांच में दोनों कलाकार दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें वाहन जब्त करना, भारी जुर्माना लगाना, और जरूरत पड़ने पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करना भी शामिल है।
कुल मिलाकर, एक प्रमोशनल वीडियो के लिए किया गया ये स्टंट अब दोनों कलाकारों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है, क्योंकि मामला अब पुलिस जांच के घेरे में पहुंच चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











