टिक्कू मर्डर केस में अभिनेत्री गिरफ्तार

गौरतलब है कि दिल्ली के व्यापारी अरुण की मुंबई में विगत शनिवार को हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के आरोप में व्यवसायी के पुत्र एवं फिल्म कलाकार अनुज टिक्कू, सुशील, मनोज गजकोश और धनंजय शिंदे को महाराष्ट्र के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में विजय पलांडे को सतारा से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि अंधेरी पूर्व स्थित अपराध शाखा की हवालात में स्थानांतरित करते समय वह फरार हो गया। रात दो बजे सुशील को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों का संबंध अंडरवल्र्ड के संतोष शैट्टी से होने की आशंका जताई है।
arrest गिरफ्तार दिल्ली पुलिस मुंबई मॉडल व्यापारी हत्या businessmen delhi model mumbai murder police


Click it and Unblock the Notifications