कौन है टिकटॉक पर एसिड अटैक वीडियो बनाने वाला फैजल सिद्दीकी? ये है पूरा कांड, बवाल के बाद अकांउट बैन
चीनी ऐप टिकटॉक (TikTok ) इन दिनों लगातार विवादों में बना हुआ है। इसके चलते टिकटॉक को बैन करने की मांग भी की जा रही है। टिकटॉक पर रातोंरात स्टार बनने की होड़ में कई वीडियो आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। ऐसे पोस्ट से न केवल समाज में गलत संदेश जाता है बल्कि ये वीडियो क्राइम को भी प्रेरित करते हैं। ऐसा ही मामला टिकटॉकर फैज़ल सिद्दीकी का सामने आया। हाल में ही फैज़ल सिद्दीकी ने एसिड अटैक प्रमोट करने वाला एक वीडियो शेयर किया। जिसके बाद इतना विवाद हुआ कि अकाउंट तो सस्पेंड हुआ साथ ही शिकायत भी दर्ज करवायी गयी।
ये मामला इतना बढ़ गया कि स्वरा भास्कर, परेश रावल, पूजा भट्ट समेत कई बॉलीवुड सितारों का भी गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद एक्शन लेते हुए फैज़ल सिद्दीकी का टिकटॉक अकाउंट बैन कर दिया गया। साथ ही इस वीडियो में दिखी लड़की, जिसने मेकअप में मदद की उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। जानिए टिकटॉक फैज़ल सिद्दीकी का पूरा विवाद।


Click it and Unblock the Notifications