TikTok Ban- इंडिया के बाद इस देश ने टिकटॉक पर लगाया बैन, नाम जानकर आप भी पकड़ लेगें सिर!

tiktok

चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर पड़ोसी देश से सामने आ रही है। इंडिया के बाद नेपाल ने टिकटॉक के खिलाफ एक्शन लिया है और देश से इसको बैन कर दिया है।

नेपाल ने सोमवार को घोषणा की थी कि टिकटॉक आपसी प्रेम पर निगेटिव असर पड़ रहा है। नेपाल की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रेखा शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि टिकटॉक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया।

इसके बाद लोग नेपाल को लेकर बातें कर रहे हैं। इंडिया में टिकटॉक की काफी बड़ी मार्केट थी लेकिन कई चाइनीज एप्स के साथ उसको बैन किया गया था। नेपाल का कहना है कि टिकटॉक के कारण है पिछले चार वर्षों में साइबर अपराध के कम से कम 1,647 मामले सामने आए हैं।

इसके बाद कैबिनेट ने ये अहम फैसला अपने देशवाशियों के हित में लिया है। नेपाल के मंत्री ने कहा कि टिकटॉक को बंद करने के फैसले पर एक निश्चित समय सीमा तय करने के बाद अमल किया जाएगा।

नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने टिकटॉक पर बैन लगाने के सरकार के फैसले को गलत बताया और कहा कि सरकार को इसके बजाय मंच को विनियमित करना चाहिए। हालांकि इसको लेकर नेपाली जनता और टिकटॉकर क्या सोचते हैं इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

नेपाल अक्सर कई कारणों से खबरों के हिस्सा रहता है और कुछ ना कुछ वो अलग करता रहता है। नेपाल में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ज्यादा रहते हैं। हालांकि वो आबादी के मामले में नेपाल काफी कम है लेकिन हर जगह उसको लेकर बातें होती हैं।

Read more about: tiktok
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X