ये डायरेक्टर बनेंगे आनंद एल राय की फिल्म में शाहरुख के पिता!
तिग्मांशु धुलिया आनंद एल राय की अगली फिल्म में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभा रहे हैं।
जब हैरी मेट सेजल के बाद शाहरुख खान आनंद एल राय की अगली फिल्म में नजर आएंगे जिसमें शाहरुख खान के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है । लेकिन फिल्म के लिए शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाने के लिए स्टार फाइनल हो गए हैं।
जी हां आनंद एल राय की अगली फिल्म में तिग्मांशु धुलिया शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाएंगे। तिग्मांशू धूलिया शाहिद, माझी द माउंटैन मैन जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं। तिग्मांशू धूलिया ने एक बयान में कहा कि "मैं अपने हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी कर चुका हूं। सिर्फ 2-3 दिन बाकी रह गए हैं।मैं शाहरुख खान के पिता का किरदार निभा रहा हूं और ये काफी मजेदार है।"

पान सिंह तोमर जैसी शानदार फिल्मों के डायरेक्टर तिग्मांशू धूलिया फिलहाल अपनी अगली फिल्म राग देश की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जिसमें अमित साध, कुणाल कपूर, मोहित मारवाह जैसे स्टार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











