'हीरो' की रीमेक में शम्मी कपूर बनेंगे तिग्मांशु
आपको बता दें कि तिग्मांशु धूलिया फिल्म में नवोदित अभिनेत्री आतिया शेट्टी के किरदार के पिता बनेंगे। ओरिजनल मूवी में शम्मी कपूर ने मीनाक्षी शेषाद्रि के किरदार के पिता की भूमिका निभाई थी।
Did You Know: सुभाष घई की हिट फिल्म हीरो ने अभिनेता जैकी श्राफ की किस्मत बदल दी
तिग्मांशु ने बताया, "मुझे नहीं पता कि निखिल ने क्या देखकर मेरा चयन किया। लेकिन असली में शम्मी कपूर साहब द्वारा निभाए गए किरदार को करना एक चुनौती है। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं।"
इलाहाबाद का धूलिया 'डीडीएलजे' कैसे बना सकता है?
उन्होंने बताया कि रीमेक में आतिया के किरदार के पिता की भूमिका बढ़ाई गई है। तिग्मांशु 'हीरो' के साथ गायक भी बन रहे हैं। फिल्म में एक शादी कागाना है जो उन्हें अपनी खुद की आवाज में गाना है।
तिग्मांशु ने नवोदित कलाकारों आदित्य पंचोली के बेटे सूरज और सुनील शेट्टी की बेटी आतिया की तारीफ की। उन्होंने कहा, "वे भविष्य के सुपरस्टार हैं। वे कैमरे के सामने बहुत सहज और आत्मविश्वास से से भरे रहते हैं।"
Did You Know: सुभाष घई की हिट फिल्म हीरो ने अभिनेता जैकी श्राफ की किस्मत बदल दी थी। इस फिल्म के जरिये रातों-रात जैकी और मिनाक्षी स्टार बन गये थे।


Click it and Unblock the Notifications












