आज के समय में 'शोले' को भी रिलीज कर दिया जाए, तो लोग ट्रोल कर देंगे- तिग्मांशु धूलिया
निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म जीरो में शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी। हाल ही में जब तिग्मांशु धूलिया से जीरो की असफलता पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, लोगों ने फिल्म के प्रति कुछ ज्यादा ही रूखापन दिखा दिया। सभी फिल्मों में कुछ कमियां होती हैं, जीरो में भी थी। यहां कोई अनोखी बात नहीं थी।
निर्देशक ने कहा, हर फिल्म में कमियां होती हैं, लेकिन अब यदि फिल्म में छोटी सी भी कमी निकल आती है तो लोग उस पर इतनी बुरी तरह प्रहार करते हैं कि फिल्म की जान निकल जाती है.. ये सब इसीलिए क्योंकि आज सभी सोशल मीडिया पर पॉपुलर होना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, मैंने जीरो में काम किया है। मुझे पता है कि उस फिल्म में कितनी मेहनत लगी है। मुझे फिल्म का पहला हिस्सा काफी पसंद है। हां, स्क्रिप्ट में कुछ गड़बड़ है, लेकिन गलतियां तो शोले जैसी फिल्म में भी थी। आज के समय में तो शोले को भी रिलीज कर दो तो लोग उसे भी ट्रोल कर देंगे।
बहरहाल, तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिलन टॉकीज' 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अली फज़ल और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में धूलिया खुद भी एक किरदार अदा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











