तिगमांशु धुलिया के 'शार्गिद' है नाना पाटेकर

सूत्रों का मानना है कि नाना पाटेकर ने अपने घर पर ही जिम बना रखा है। वे तिगमांशु की फिल्म शार्गिद के लिए अपने किरदार पर अलग तरीके से काम कर रहे हैं इसलिए वे लगातार वर्कआउट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग की। इस सीन में उन्हें किसी पर बुरी तरह गोलीबारी करनी थी । उन्होंने इस शॉट को अलग अंदाज में फिल्माया।
उनका गुस्सा देख कर वहां खड़े स्पॉट ब्वॉय को लगा कि वाकई नाना इतने गुस्सैल हैं। उस दृश्य को देखने के बाद वह स्पॉट ब्वॉय वहां से भाग गया। फिर नजर नहीं आया, वाकई नाना, मानना होगा । आप ही सिनेमा के वास्तविक दबंग हैं। तभी तो सेट के लोग भी आपसे इतना डरते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











