'बड़े एक्टर्स बोझ होते हैं...', Tigmanshu Dhulia ने बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम ना करने की बताई वजह, लोग हैरान

Tigmanshu Dhulia

Tigmanshu Dhulia: तिग्मांशु धूलिया बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार है और आपको बता दें कि कई शानदार फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने फिल्में भी डायरेक्ट की है। उनका अपना एक जोनर है और इसी के चलते वह बहुत पसंद किए जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वह बड़ी सुपरस्टार्स के साथ में काम नहीं करते और इसके पीछे की वजह का उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है।

तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में स्मिता प्रकाश के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बड़े स्टार्स के साथ कामना करने को लेकर बात की है। तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि इरफान खान के साथ में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी थे।

तिग्मांशु धूलिया ने इस पर बात करते हुए कहा कि "अनुपम खेर कहते हैं कि वह एक फिल्म करते हैं और उससे बाहर आ जाते हैं। लेकिन कई बार कुछ एक्टर से बाहर नहीं आ पाते हैं। क्योंकि वह एक्टर है। लेकिन जो भी एक्टर ऐसा कहते हैं कि हमें बाहर निकलने में वक्त लगता है तो वह झूठ बोलते हैं क्योंकि एक्टिंग का काम इतना कंपलेक्स होता ही नहीं है।"

तिग्मांशु धूलिया ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने भी एक्टिंग की हुई है और एक्टिंग सबसे ज्यादा आसान काम होता है फिल्म मेकिंग में। मैंने बहुत ज्यादा बड़े एक्टर्स के साथ में काम नहीं किया और यह जानबूझकर किया है। क्योंकि वह बहुत बड़ा बोझ होते हैं। एक्टर्स का हिंदुस्तान में माइंडसेट है। वह खुद को जमींदार समझते हैं।"

तिग्मांशु धूलिया ने यह भी कहा कि "लेकिन मेरे साथ में ऐसा नहीं है और मैं जमीदार नहीं हूं क्योंकि मैं एक डायरेक्टर हूं। इसीलिए मैंने एक्टर्स के साथ में काम नहीं किया है क्योंकि मैं उनकी चापलूसी नहीं करता हूं। मैं उनके दरबार का दरबारी नहीं बना। मुझे अभिषेक बच्चन बहुत पसंद है। मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। अभिषेक बच्चन भी मुझे अच्छे लगते हैं और यह जो नया लॉट है वह बहुत अच्छा है। रणबीर और रणवीर सभी डिसिप्लिन है।"

More from Filmibeat

Read more about: tigmanshu dhulia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X