इरफान खान बिल्कुल ठीक हैं और हिंदी मीडियम सीक्वल की शूटिंग करेंगे - तिग्मांशु धूलिया ने किया कंफर्म
इरफान खान की कैंसर की खबर ने सबको सकते में डाल दिया था। हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा था। काफी समय से उनकी सेहत और हिंदी मीडियम सीक्वल को लेकर काफी बातें हो रही हैं लेकिन कोई भी इसे कंफर्म नहीं करना चाह रहा था लेकिन अब इरफान के बारे में बात की है उनके करीबी दोस्त तिग्मांशु धूलिया ने।
इरफान खान की सेहत के बारे में बात करते हुए तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि इरफान की सेहत अब पहले से काफी बेहतर हो चुकी है और वो अब अच्छे हैं। तिग्मांशु धूलिया ने इसके साथ ही इरफान के करियर प्लान बताते हुए कहा कि वो जल्दी ही हिंदी मीडियम सीक्वल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।



Click it and Unblock the Notifications











