..................... तिग्मांशु धूलिया का परेशानी भरा ट्वीट - भतीजी के साथ हो रही छेड़छाड़ | Tigmanshu Dhulia calls out for help as her niece is being harassed in indian railways - Hindi Filmibeat

चार शराबी लड़के मेरी भतीजी को छेड़ रहे हैं, मदद कीजिए - तिग्मांशु धूलिया ने किया परेशानी भरा ट्वीट

इस देश में बेटि़यों को सुरक्षित रखना कितना बड़ा काम है ये तो हर कोई जानता है। और ये डर एक आम आदमी से लेकर एक सेलिब्रिटी के लिए एक समान है। इस डर का सामना आज किया एक्टर - डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने।

तिग्मांशु ने करीब 50 मिनट पहले एक ट्वीट कर लिखा कि उनकी भतीजी उद्यान एक्सप्रेस से बेंगलुरू जा रही है। उसकी बर्थ B3 में है और उसे चार शराबी लड़के छेड़ रहे हैं। वो मुसीबत में है और बहुत ही ज़्यादा डरी हुई है।

tigmanshu-dhulia-calls-out-for-help-as-her-niece-is-being-harrassed-in-indian-railways

इतना ही नहीं तिग्मांशु ने आगे लिखा कि रेलवे के सभी हेल्पालाइन नंबर जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने गुहार लगाते हुए लोगों से पूछा अगर कोई उनकी मदद कर पाए तो।

लोगों ने भी तुरंत तिग्मांशु की ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए सही इंसान तक ये खबर पहुंचाने की कोशिश की। करीब 20 मिनट में तिग्मांशु ने अगला ट्वीट किया - आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद।

हालांकि किसी भी हेल्पलाईन नंबर ने काम नहीं किया लेकिन मैं खुशनसीब हूं कि जैसे इंडिया में हर चीज़ जुगाड़ से होती है, यहां भी जुगाड़ से ही सही लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई और मेरी भतीजी सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X