सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. लोकेशन से ही ब्लॉकबस्टर है फिल्म.. देंखे PICS
सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म टाईगर जिंदा है की शूटिंग काफी खूबसूरत लोकेशंस पर हो रही है। यहां देंखे फिल्म के लोकेशन की तस्वीरें।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टाईगर जिंदा है' 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया में शुरु हो चुकी है और सलमान खान- कैटरीना कैफ ने भी टीम को ज्वॉइन कर लिया है। बता दें, यहां फिल्म का एक गाना और कुछ एक्शन सीन्स शूट किये जाएंगे।
['अक्षय कुमार, सलमान की फिल्म नहीं कर रहा हूं.. वह काफी बड़ी फिल्म है..']
बहरहाल, फिल्म के लोकेशंस की बात करें तो अली अब्बास जफर की यह फिल्म काफी खूबसूरत दिखने वाली है। निर्देशक ने कई अलग अलग देशों की खूबसूरती को पर्दे पर लाने की ठानी है। खास बात यह है कि टाईगर जिंदा है कि पूरी शूटिंग विदेश में ही होगी।

फिलहाल शूटिंग ऑस्ट्रिया में हो रही है, इसके बाद 'टाईगर ज़िंदा है' की शूटिंग यूएई और अबू ढ़ाबी में की जाएगी। लेकिन खास बात यह है कि इनमें से कई लोकेशन जीरो डिग्री तापमान वाले भी होंगे। यानि की कड़कड़ाती ठंड में सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ शूट करने वाले हैं।
यहां देंखे फिल्म के खूबसूरत लोकेशन की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications