टाईगर ज़िंदा है ने मचाया RECORDS का गदर...बॉलीवुड में 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ा!
Recommended Video

सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है ने एक बार फिर एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए, बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, बाहुबली ने आज तक का बॉलीवुड का सबसे खास और अनोखा रिकॉर्ड बनाया था।
ये रिकॉर्ड था - दूसरे सोमवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म का। बाहुबली ने लगभग 16 करोड़ की कमाई की थी।

और सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ने ये रिकॉर्ड तो़ड़ दिया है। अब आप सोचेंगे कि इसमें नया क्या है। दरअसल, ट्रेड पंडितों की मानें बॉलीवुड के 100 सालों के इतिहास में नए साल की ऐसी ओपनिंग नहीं हुई।
वहीं माना जा रहा है कि आने वाले सालों में भी शायद ही ऐसा हो कि सोमवार को इतना तगड़ा कलेक्शन किसी फिल्म को मिल पाए। और ना ही आने वाले सालों में ऐसा शानदार छुट्टी वाला सोमवार मिलेगा।
तो ज़ाहिर है कि सलमान की टाईगर ज़िंदा है ने 18 करोड़ के साथ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। सलमान के बाद इस लिस्ट में 16 करोड़ के साथ बाहुबली 2, 12.9 करोड़ के साथ दंगल, 10 करोड़ के साथ पीके और 9.2 करोड़ के साथ बजरंगी भाईजान है।
तो बस अब इंतज़ार करिए कि शायद अगले साल रणवीर सिंह - रोहित शेट्टी की जोड़ी ये रिकॉर्ड तोड़ पाए।


Click it and Unblock the Notifications
