जारी है टाईगर की दहाड़...28वें दिन कमाई पहुंची 550 करोड़ के पार
सलमान खान की टाईगर जिंदा है ने रिलीज के बाद से ही लगातार धमाका किया है और अभी भी कर रही है। टाईगर जिंदा है ने भारत में को अच्छा बिजनेस किया ही है साथ ही ओवरसीज भी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है।
सलमान खान की फिल्म अब 28 दिन का सफर तय कर चुकी है। आपको बता दें कि सलमान और कैटरीना स्टारर इस फिल्म ने विदेशों में 126.89 करोड़ की कमाई कर ली है।

इसके साथ ही सलमान खान की इस फिल्म ने ग्लोबल रिलीज में 550 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। बादुबली, दंगल और पीके, बजरंगी भाईजान के बाद ये फिल्म भी अब सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
बीते दिनों सलमान की ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी उसके सलमान की इस फिल्म ने उनको फिर से किंग बना दिया है। अली अब्बास जफर और सलमान खान की ये जोड़ी एक बार फिर से फिल्म भारत मे नजर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications