'टाइगर जिंदा है..' नितीश कुमार का वीडियो हुआ वायरल, क्यों लिखा है सलमान खान की फिल्म का नाम?

viral video

लोकसभा चुनाव में इस बार किसी भी पार्टी को जनता ने पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। इसको लेकर चर्चा है और इस वक्त एक पोस्टर बिहार से वायरल हो रहा है। चुनाव के बाद से ही लगातार पोस्टर वॉर जारी है।

गौरतलब है कि नितीश कुमार का एक पोस्टर वायरल हो रहा है जो कि बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इस पोस्टर में सलमान खान की एक फिल्म का नाम लिखा है, 'टाइगर जिंदा है।' बता दें कि लोग इसके कई मतलब निकाल रहे हैँ। इस वीडियो को एबीपी न्यूज ने साझा किया है। इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

क्या बोले लोग

नितीश कुमार को लेकर मशहूर है कि वो कई बार एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में गए हैँ। इसको लेकर ही लोग बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बस टाइगर पलट ना जाए।'' एक का कहना है, ''टाइगर है या कुछ या वो बिहार के विधानसभा चुनाव में पता चल जाएगा।''

एक ने लिखा, ''किसने बोला इसे टाइगर पलटू अभी जिंदा है।'' एक ने लिखा, ''पोस्टर के सामने ठेले पे पवन सिंह का भी फोटो लगा है।'' एक ने लिखा, ''16 संसद से घटकर 12 संसद पर आ गए विधायकों की संख्या लगातार गिरती जा रही है और चाचा अभी भी टाइगर बनने का ख्वाब देख रहे हैं।''

क्या है मामला

बता दें कि इस बार बीजेपी एनडीए की सरकार बनाने जा रही हैं। सरकार बनाने के लिए नितीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने अपना समर्थन दिया है। इसको लेकर चर्चा हो रही है कि अगर नितीश कुमार और चंद्रबाबू पलट जाते हैं तो सरकार गिर जाएगी। हालांकि अभी शपथ नहीं हुई है। नितीश कुमार इस बार किंगमेकर हैं और इसको लेकर ही उनको टाइगर शब्द से संबोधित किया जा रहा है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X