सलमान खान का लेटेस्ट TIGER धमाका....एकदम सुनामी ब्लॉकबस्टर....ठप्पा मार के!
सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर टाईगर ज़िंदा है, रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने फिल्म को लेकर माहौल बनाना शुरू कर दिया है।
Recommended Video

कल रात से, फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आपको काफी मज़ा आएगा। खासतौर से सलमान खान फैन्स उनकी इन तस्वीरों को बस देखते रहेंगे।

फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें अली अब्बास ज़फर ने शेयर की। टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग के दौरान अचानक एक दिन कैटरीना को एहसास हुआ कि आखिर वो फिल्म में क्यों हैं जब फिल्म में केवल टाईगर ज़िंदा है?
उन्होंने अपनी बात निर्देशक अली अब्बास ज़फर को भी बताई और पूछा कि मैं इस फिल्म में क्या कर रही हूं। फिल्म का नाम तो केवल टाईगर ज़िंदा है रखा गया। फिल्म का नाम ज़ोया ज़िंदा है या टाईगर ज़ोया ज़िंदा है क्यों नहीं रखा गया।
वैसे कैटरीना की बात में दम तो है। आखिर कब तक हीरोइन केवल हीरो के साथ डांस करने के लिए होगी। अब अच्छा है कि कैटरीना ने इस बात पर सवाल उठा दिया है।
वैसे कैटरीना की ये डिमांड तो मज़ाक में ले ली गई लेकिन उनकी कई डिमांड हैं, जो वाकई बहुत अजीब थीं!


Click it and Unblock the Notifications

