सबसे बड़ा RECORD: टाईगर सलमान ने तोड़ा....बाहुबली बॉक्स ऑफिस OUT!
Recommended Video

सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है एक के बाद एक लगातार शानदार रिकॉर्ड बना रही है लेकिन अब अगर ट्रेड पंडितों और आकड़ों के ट्रेंड पर नज़र डाली जाए तो टाईगर बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है।
दरअसल, इस साल बाहुबली ने लगभग बॉलीवुड के हर रिकॉर्ड को कुचला और किसी की हिम्मत नहीं हो पाई कि इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाएं।

लेकिन जब सलमान हों तो फिर कैसा रिकॉर्ड कितने दिन तक टिक पाता है। तो खबर है कि सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है की सोमवार की कमाई, बाहुबली का सोमवार रिकॉर्ड पक्का तोड़ सकती है।
बाहुबली के पास, अब तक बॉलीवुड का सबसे बड़ा सोमवार कलेक्शन का रिकॉर्ड। वो भी तब जबकि सोमवार को हर फिल्म का कलेक्शन ड्रॉप हो जाता है।
लेकिन बाहुबली और टाईगर दोनों के लिए ही सोमवार की छुट्टी बोनस थी। इसलिए बाहुबली ने भी सोमवार का रिकॉर्ड बनाया और अब खबर है कि लगभग 41 से 42 करोड़ की कमाई के साथ सलमान ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











