सलमान खान को मिली धमकी- 'टाईगर जिंदा है कहीं रिलीज नहीं होने देंगे....'
रिलीज के तीन दिन पहले सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है मुसीबत में घिरती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने मुंबई के सिनेमाघर मालिकों और फिल्म के निर्माता को एक धमकी भरा लेटर भेजा है।
Recommended Video

टाईगर जिंदा है VS बाहुबली 2.. ओपनिंग के साथ हो जाएगा 'ब्लॉकबस्टर' फैसला!
राज ठाकरे ने कहा है कि यदि मराठी फिल्म देवा को प्राइम टाइम पर नहीं दिखाया गया वह सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाईगर जिंदा है' को महाराष्ट्र के किसी भी थिएटर में नहीं चलने देंगे।

राज ठाकरे के मुताबिक, 'सलमान की फिल्म टाईगर जिंदा है की वजह से देवा को सिनेमाघरों में जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में अगर महाराष्ट्र में ही मराठी फिल्मों को जगह नहीं दी जाएगी तो हम यहां पर कोई भी हिन्दी फिल्म चलने नहीं देंगे।'
बता दें, मराठी फिल्म देवा भी इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। लिहाजा, एमएनएस प्रमुख का कहना है कि दोनों फिल्मों के बीच बराबर के स्क्रीन का बंटवारा होना चाहिए। वर्ना सलमान खान की फिल्म को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।
यहां जानते हैं अब तक किन किन फिल्मों पर फूटा है एमएनएस का गुस्सा-


Click it and Unblock the Notifications