''सलमान खान की सुल्तान से.. काफी बड़ी होगी टाईगर जिंदा है....''
'टाईगर जिंदा है' दो जासूस की कहानी है- टाईगर (इंडियन) और जोया (पाकिस्तानी)। निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि सही और गलत की लड़ाई में इंसानियत की हत्या होती है। वही इस फिल्म में कहा गया है। फिल्म में मानवीय पक्ष रखा गया है.. यह कहीं से भी राजनीतिक नहीं है।
ना सलमान, ना अक्षय कुमार.. 2018 में होगा इनका जबरदस्त DHAMAKA
टाईगर जिंदा है 2012 में आई सुपरहिट फिल्म एक था टाईगर की सीक्वल फिल्म है। निर्देशक ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पहली फिल्म से भी ज्यादा पसंद आएगी। सलमान खान और कैटरीना कैफ ने तो कहानी सुनते ही फिल्म के लिए हां कर दिया था।

वहीं, फिल्म के बजट पर बात करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा कि.. मुझे सही सही आंकड़ा तो नहीं पता.. लेकिन हां फिल्म की बजट काफी ज्यादा है.. यह सुल्तान से भी बड़ी फिल्म है। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने मुझे खुद कहा कि ऐसी कहानी कहने के लिए काफी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications